Breaking News

रूस ने 41 रूसी सैनिकों के शवों के बदले यूक्रेन को 1,000 यूक्रेनी सैनिकों के शव सौंपे     |   15 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू, अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए नियम तय, उम्र सीमा भी लागू     |   सेंसेक्स 931 अंक गिरकर 76,631 पर बंद, निफ्टी 222 अंक लुढ़ककर 23,775 पर पहुंचा     |   ईरान और सऊदी अरब के विदेश मंत्रियों की फोन पर बात, तनाव कम करने पर हुई चर्चा     |   'बातचीत फेल हुई, तो लंबी लड़ाई के लिए तैयार', ईरान ने दी नई धमकी     |  

KKR vs LSG: केकेआर को सीजन की पहली जीत का इंतजार, एलएसजी से भिड़ंत आज

KKR vs LSG: इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स खराब फॉर्म से गुजर रही है। केकेआर को एलएसजी के खिलाफ अपने घरेलू मैदान में सीजन की पहली जीत का इंतजार है। गुरुवार को उसका सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। मोहम्मद शमी शानदार फॉर्म में हैं और ईडन गार्डन्स की पिच पर केकेआर के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं।

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दो विकेट लेकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई थी। शमी ने लगातार ओवरों में अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड को आउट किया था। आत्मविश्वास से भरी लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स टीम में बड़े बदलाव कर सकती है।

ईडन गार्डन्स की पिच पर सीम और मूवमेंट मिल सकती है, जो मोहम्मद शमी जैसे तेज गेंदबाज के लिए काफी मददगार साबित हो सकती है। सीधे सीम पर गेंदबाजी करने में माहिर शमी के सामने केकेआर की बल्लेबाजी की असली परीक्षा होगी।

केकेआर की बल्लेबाजी अभी भी चिंता का विषय बनी हुई है, क्योंकि अजिंक्य रहाणे और फिन एलन की सलामी जोड़ी अब तक अपनी टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दिला पाए हैं। ऐसे में एलएसजी के खिलाफ केकेआर एलन और टिम सीफर्ट की न्यूजीलैंड की जोड़ी को आजमा सकते हैं। मिडिल ऑर्डर में रचिन रविंद्र को भी मौका मिल सकता है, जो बल्लेबाजी के साथ स्पिन गेंदबाजी का विकल्प भी हैं।

केकेआर की सबसे बड़ी चिंता उनके अनुभवी स्पिनर सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती की फॉर्म है। वहीं लखनऊ की टीम पिछले मैच में मिली जीत से काफी उत्साहित होगी। कप्तान ऋषभ पंत फॉर्म में है। नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने नाबाद 68 रन बनाए थे और मैच को शानदार तरीके से खत्म किया था।

हालांकि लखनऊ के पास मिचेल मार्श और मारक्रम जैसे धाकड़ बल्लेबाज भी हैं, जो पावरप्ले में तेजी से रन बना सकते हैं। ऐसे में केकेआर से संघर्ष कर रहे गेंदबाजों के सामने ये बड़ी चुनौती होगी।