Breaking News

तरनतारन: सरपंच की हत्या के मामले में DSP और SHO सस्पेंड     |   US के साथ तनाव के बीच तेहरान के पास ब्लास्ट     |   बिहार: कांग्रेस ने पूर्व विधायक समेत दो नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला     |   लखनऊ: RSS प्रमुख मोहन भागवत से मिलने पहुंचे सीएम योगी     |   बिहार के सहरसा में अज्ञात हमलावरों ने 7वीं कक्षा के छात्र को मारी गोली     |  

J-K: 67 साल में पहली बार रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा जम्मू कश्मीर, सीएम अब्दुल्ला ने टीम को दी बधाई

Jammu and Kashmir: जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस केंद्र शासित प्रदेश की क्रिकेट टीम के पहली बार रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचने को उल्लेखनीय उपलब्धि करार देते हुए बुधवार को खिलाड़ियों को बधाई दी।

जम्मू कश्मीर की टीम ने अपने पहले रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में बंगाल को छह विकेट से हराकर 67 साल में पहली बार इस घरेलू टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचकर इतिहास रचा। उमर ने जम्मू कश्मीर की जनता की तरफ से भी टीम को बधाई दी और विश्वास व्यक्त किया कि इस क्षेत्र के क्रिकेटर जल्द ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएंगे।

उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं अपनी तरफ से और जम्मू कश्मीर के लोगों की तरफ से हमारी क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई देता हूं। मुझे उम्मीद है कि वह दिन दूर नहीं जब हम जम्मू कश्मीर के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय टीम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देखेंगे।’’ उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में टीम की प्रगति निरंतर कड़ी मेहनत, अनुशासन, कोचिंग और सहायक स्टाफ के मार्गदर्शन को दर्शाती है।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, ‘‘हमारी टीम ने उल्लेखनीय प्रगति की है। ये उपलब्धि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, कोच के मार्गदर्शन और सहायक स्टाफ के समर्पण का परिणाम है।" उन्होंने कहा कि रणजी ट्रॉफी में एक व्यक्ति के सहारे जीत हासिल नहीं की जा सकती है। ये हमारी पूरी टीम और सहयोगी स्टाफ के सदस्यों की जीत है।