भारतीय गोल्फर वीर अहलावत ने पहले दौर की तुलना में दूसरे दौर में अपने खेल में कुछ सुधार किया लेकिन यह पर्याप्त नहीं था और वह टर्किश एयरलाइंस ओपन में कट से चूक गए।
पहले दौर ने चार ओवर 75 का कार्ड खेलने वाले अहलावत ने दूसरे दौर में दो ओवर 73 का स्कोर बनाया और इस तरह से कट हासिल करने में असफल रहे।
लगभग छह सप्ताह के बाद वापसी करने वाले अहलावत ने दूसरे दौर में दो बर्डी, दो बोगी और एक डबल बोगी की और इस तरह से छह ओवर का कुल स्कोर बनाकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए। फ्रांस के मार्टिन कूवरा दूसरे दौर के बाद दो शॉट की बढ़त लेकर शीर्ष पर थे।
भारतीय गोल्फर वीर अहलावत टर्किश एयरलाइंस ओपन में कट से चूके
You may also like
गुवाहाटी में भी होगा बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का मैच, स्वदेश में 9 वनडे खेल सकते हैं रोहित-कोहली.
RCB की रिकॉर्ड बिक्री पर विजय माल्या ने आलोचकों को दिया जवाब, कहा- तब लोग मुझ पर हंसते थे.
SA vs NZ: दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 33 रनों से हराया, सीरीज 3-2 से अपने नाम की.
IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स को तगड़ा झटका, बेन डकेट ने आईपीएल खेलने से किया मना.