Breaking News

अकाली नेता सुखबीर सिंह बादल पर हमला, अस्पताल में भर्ती     |   महाराष्ट्र: नांदेड़ में अकाली नेता सुखबीर बादल पर निहंग ने कृपाण से हमला किया     |   महाराष्ट्र: CM देवेंद्र फडणवीस ने सुखबीर बादल पर हुए हमले की जांच के आदेश दिए     |   बिहार: भरत तिवारी के परिवार को आर्थिक मदद, एक परिजन को सरकारी नौकरी- CM सम्राट     |   क्रीमिया में जोरदार धमाका, चपेट में आने से रूसी सैन्य अधिकारी की मौत     |  

भारतीय टीम की जीत पर आया राजीव शुक्ला का रिएक्शन, कहा- भारत अब दुनिया की सबसे मजबूत टीम

T20 WC Final: बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के फाइनल में भारत की शानदार जीत ने उसे विश्व की सबसे मजबूत क्रिकेट टीम बनाया है।

राजीव शुक्ला ने कहा, "मैं कहूंगा कि भारतीय टीम अब दुनिया की सबसे मजबूत टीम बन गई है। हमारे पास कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो दमदार प्रदर्शन कर सकते हैं और विश्व स्तर पर सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों और गेंदबाजों को टक्कर दे सकते हैं।"

सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने रविवार को खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम पर 96 रनों की शानदार जीत के बाद आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया।