Breaking News

चेवेल्ला में पलटी सेना की गाड़ी, 7 जवान घायल     |   ग्लोबल माइक्रोसॉफ्ट आउटेज का उड़ानों के संचालन पर कोई असर नहीं: एअर इंडिया     |   PM मोदी ने बेंगलुरु में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और शुभारंभ किया     |   PM मोदी 16 नवंबर से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर जाएंगे, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में होंगे शामिल     |   Microsoft Outlook ठप! दुनियाभर में हजारों यूजर्स परेशान, Microsoft 365 पर भी असर     |  

IND vs SL: जीत के साथ सीरीज अपने नाम करना चाहेगा भारत, 26 को तिरुवनंतपुरम में होगा तीसरा मुकाबला

IND vs SL: भारत महिला और श्रीलंका महिला टीम के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज अपने निर्णायक मुकाबले पर पहुंच चुकी है। सीरीज का तीसरा टी20 मुकाबला शुक्रवार को यानी 26 दिसंबर को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय महिला टीम घरेलू परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाते हुए सीरीज जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी, जबकि श्रीलंका की टीम कप्तान चामरी अट्टापट्टू के नेतृत्व में भारत को कड़ी चुनौती देने की कोशिश करेगी।

भारत ने श्रीलंका को पाच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरा मैच में मंगलवार (23 दिसंबर) को सात विकेट से हराकर 2-0 की बढ़त बना ली। यह आइलैंड देश के खिलाफ पिछले 11 टी20 मैचों में भारत की नौवीं जीत थी।

भारत के पास एक शानदार बैटिंग लाइन-अप है, जिसमें दोनों मैचों में अलग-अलग खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। वहीं भारत की दोनों मैच में गेंदबाजी शानदार रही है। स्पिनरों ने दोनों मैचों में श्रीलंका को 121 रन पर और 128 रन पर रोककर मैच को अपने पाले में किया। वहीं दोनों मैचों में पहले बैटिंग का न्योता मिल पर, श्रीलंका एक अच्छा टोटल बनाने में नाकाम रहा। उन्होंने शुरुआत में कुछ उम्मीद जगाई, लेकिन पारी के दूसरे हाफ में लगातार विकेट गिरने से उनकी लय बिगड़ गई।

टीम: भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, हरलीन देयोल, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी (विकेटकीपर), एन श्री चरणी, वैष्णवी शर्मा।

श्रीलंका: चमारी अटापट्टू (कप्तान), हासिनी परेरा, विशमी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, नीलाक्षिका डी सिल्वा, कविशा दिलहारी, इमेशा दुलानी, कौशिनी नुथ्यांगना, मालशा शेहानी, इनोका राणावीरा, शशिनी गिम्हानी, निमेश मदुशानी, काव्या कविंदी, रश्मिका सेववंडी, मल्की मदारा