Breaking News

पाक बनाम न्यूजीलैंड सुपर आठ मुकाबला बारिश की भेंट, दोनों टीमों को एक-एक अंक     |   वायु गुणवत्ता आयोग का सख्त आदेश, प्रदूषणकारी उद्योगों के लिए नई उत्सर्जन सीमा लागू     |   समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता मनोज यादव को मिली जमानत     |   पंजाब के सरकारी स्कूलों के 300 से अधिक छात्रों ने JEE Mains 2026 की परीक्षा पास की: शिक्षा मंत्री     |   लाल किला अब सप्ताह के सातों दिन खुला रहेगा: ASI     |  

भारत के बाएं हाथ के बल्लेबाजों ने गेंदबाजों की रातों की नींद उड़ा दी, बोले कोच मोर्ने मोर्कल

Ahmedabad: भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाजी मोर्ने मोर्कल ने मौजूदा टी20 विश्व कप में टीम इंडिया की बाएं हाथ की भारी बैटिंग यूनिट का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि टीम में ऐसे आक्रामक खिलाड़ी हैं जो किसी भी टीम के गेंदबाजी आक्रमण को परेशान कर सकते हैं।

अभिषेक शर्मा से लेकर शिवम दुबे तक, भारतीय टीम में सात बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। भारतीय क्रिकेट टीम गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने बताया कि “हम बाएं हाथ के बल्लेबाजों को ज्यादा रखने वाले थे। लेकिन अगर आप बाएं हाथ के उन बल्लेबाजों को देखें, तो वे आक्रामक खिलाड़ी
हैं। मुझे लगता है कि उन बल्लेबाजों गेंदबाजी करते हुए गेंदबाजों की रातों की नींद उड़ जाएगी, अभी हम ऐसे ही सेट अप हैं।”

“मुझे लगता है कि एक बार जब हम फिर से शुरू करेंगे, तो हमें वह फ्लो मिल जाएगा जिससे हम बॉलिंग यूनिटों पर बहुत दबाव डाल देंगे। तो हां, मुझे पूरा यकीन है कि वे बहुत सारी प्लानिंग करेंगे। वे आगे बाएं हाथ के बल्लेबाजों से गेंद दूर रखने के तरीके सोचेंगे। लेकिन आखिर में, मुझे लगता है कि हमारे खिलाड़ियों के पास इतनी काबिलियत है कि वे आगे आकर उन चुनौतियों का सामना
करेंगे।”

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज गेंदबाज ने कहा कि एक बार जब बल्लेबाज अपनी लय पकड़ लेते हैं, तो वे किसी भी गेंदबाजी यूनिट पर लगातार दबाव डाल सकते हैं, भले ही विरोधी टीम उनसे दूर गेंद को स्विंग करने की कोशिश करे, भारतीय टीम को चल रहे टी20 विश्व कप में अपना पहला सुपर ऐट मुकाबला रविवार को पिछले सीजन में उप-विजेता रहे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलना है।