Breaking News

अकाली नेता सुखबीर सिंह बादल पर हमला, अस्पताल में भर्ती     |   महाराष्ट्र: नांदेड़ में अकाली नेता सुखबीर बादल पर निहंग ने कृपाण से हमला किया     |   महाराष्ट्र: CM देवेंद्र फडणवीस ने सुखबीर बादल पर हुए हमले की जांच के आदेश दिए     |   बिहार: भरत तिवारी के परिवार को आर्थिक मदद, एक परिजन को सरकारी नौकरी- CM सम्राट     |   क्रीमिया में जोरदार धमाका, चपेट में आने से रूसी सैन्य अधिकारी की मौत     |  

आकाश चोपड़ा ने की हार्दिक पंड्या की तारीफ, कहा- इस ऑलराउंडर के बिना अधूरी है भारतीय टीम

IND vs NZ T20: पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने हार्दिक पंड्या की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि इस ऑलराउंडर के बिना भारतीय टीम अधूरी है। भारत टी20 विश्व कप से पहले क्रिकेट के इस सबसे छोटे प्रारूप में न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैच की श्रृंखला खेलेगा।

विश्व कप में भारत के खिताब बचाने के अभियान में हार्दिक की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।  उन्होंने कहा, ‘‘हार्दिक पंड्या के बिना भारतीय टीम अधूरी है। पूरी दुनिया में हार्दिक जैसा कोई दूसरा खिलाड़ी नहीं है। बल्ले और गेंद से वह जो कर दिखाते हैं, वैसा भारत में कोई और नहीं कर सकता।’’

आकाश चोपड़ा ने कहा, ‘‘भारत भले ही अंतिम एकादश में वरुण चक्रवर्ती या कुलदीप यादव जैसे स्पिनर को शामिल करना चाहें, लेकिन फिर भी आपको नंबर आठ पर एक बल्लेबाज की भी जरूरत होगी। आप सब कुछ हासिल नहीं कर सकते। आप 12 खिलाड़ी मैदान पर नहीं उतार सकते।’’

आकाश ने कहा, ‘‘केवल हार्दिक ही ऐसा कर सकते हैं। वह नई गेंद से गेंदबाजी करके प्रभाव डाल सकते हैं और डेथ ओवरों में भी शानदार गेंदबाजी करते हैं। उन्होंने 2024 टी20 विश्व कप का आखिरी ओवर भी फेंका था जिसे भारत ने जीता था। इस तरह के कारनामे सिर्फ हार्दिक ही कर सकते हैं। उनके जैसा दूसरा कोई नहीं मिलेगा।’’

आकाश चोपड़ा ने कहा कि चोट और खराब फॉर्म की चिंताओं के बीच भारत के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला महत्वपूर्ण होगी ताकि टीम संयोजन को सही स्वरूप दिया जा सके। उन्होंने कहा, ‘‘न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की यह टी20 श्रृंखला सूर्यकुमार यादव और उनकी टीम के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।"

आकाश ने कहा, "न्यूजीलैंड भी पूरी तैयारी के साथ आया है। वनडे श्रृंखला में उन्होंने कुछ खिलाड़ियों को विश्राम दिया था, लेकिन यहां उनकी टी20 विश्व कप के लिए चुनी गई टीम खेल रही है।’’