Breaking News

अकाली नेता सुखबीर सिंह बादल पर हमला, अस्पताल में भर्ती     |   महाराष्ट्र: नांदेड़ में अकाली नेता सुखबीर बादल पर निहंग ने कृपाण से हमला किया     |   महाराष्ट्र: CM देवेंद्र फडणवीस ने सुखबीर बादल पर हुए हमले की जांच के आदेश दिए     |   बिहार: भरत तिवारी के परिवार को आर्थिक मदद, एक परिजन को सरकारी नौकरी- CM सम्राट     |   क्रीमिया में जोरदार धमाका, चपेट में आने से रूसी सैन्य अधिकारी की मौत     |  

भारत ए क्रिकेट टीम ने ओमान ए को 6 विकेट से हराया, सेमीफाइनल में किया प्रवेश

India A vs Oman A: हर्ष दुबे के शानदार अर्धशतक की मदद से भारत ए ने मंगलवार को यहां ओमान ए को छह विकेट से हराकर राइजिंग स्टार्स एशिया कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। इससे पहले के मुकाबले में पाकिस्तान ए से हारने के बाद भारत ए की टीम को प्रतियोगिता में आगे बढ़ने के लिए ओमान ए को हराना जरूरी था।

बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर भारत ए की टीम ने ओमान ए को 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 135 रन पर ही रोक दिया। भारतीय टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी की और जितेश शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने 17.5 ओवर में आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।