Breaking News

केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर निशाना, बोले- BJP के साथ है अगड़ा-पिछड़ा-दलित की ‘त्रिवेणी’     |   विदेश मंत्री एस जयशंकर 23-24 अगस्त को करेंगे रूस का दौरा     |   साउथ अमेरिका के स्कोटिया सागर क्षेत्र में 6.7 तीव्रता का भूकंप     |   'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के लिए राहुल गांधी पुणे पहुंचे     |   पुणे में BRICS ICT बैठक संपन्न, डिजिटल सहयोग और नई तकनीकों पर चर्चा     |  

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवां मैच, तिलक की जगह टीम में रिंकू

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच आज ब्रिस्बेन के गाबा में खेला जा रहा है, भारतीय टीम सीरीज में 2-1 से आगे है और आज सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरेगी, बता दें कि पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था।

पांचवें टी20 में भी ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीता है, मार्श ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया, यानी भारत की पहले बल्लेबाजी है। मार्श ने कहा कि प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं है। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि प्लेइंग-11 में एक बदलाव है। तिलक वर्मा की जगह रिंकू सिंह खेल रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया 2-1 की अजेय बढ़त बना चुकी है। अब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत पांचवां और आखिरी मुकाबला ब्रिस्बेन में खेलने उतरेगा। यह मैच जीतकर भारत का लक्ष्य सीरीज 3-1 से अपने नाम करने का होगा, जबकि ऑस्ट्रेलिया बराबरी हासिल करने की कोशिश करेगा।

टीमें-

भारत : सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वाशिंगटन सुंदर।

ऑस्ट्रेलिया : मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड, जोश फिलिप, मार्कस स्टॉइनिस, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम जैम्पा, बेन ड्वारशुइस।