Breaking News

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी की माता जी का निधन, उत्तराखंड के पौड़ी जिले के पंचूर गांव में ली अंतिम सांस     |   अमेरिकी सिस्टम पर साइबर हमले में विदेशी हाथ का सबूत नहीं, FBI ने साफ की स्थिति     |   खाटूश्यामजी: भोजनालय में लगी भीषण आग, मंदिर के निकास मार्ग पर मची अफरा-तफरी     |   कावेरी जल विवाद में तमिलनाडु को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 11 TMC अतिरिक्त पानी की मांग खारिज     |   नेपाल के PM बालेन्द्र शाह 22 नवंबर से भारत दौरे पर, PM मोदी के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता     |  

वेस्टइंडीज के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी पर आईसीसी ने लगाया 6 साल का बैन

वेस्टइंडीज टीम के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी पर आईसीसी ने कड़ा एक्शन लेते हुए उन पर 6 साल का बैन लगा दिया है।

ये पूर्व खिलाड़ी और कोई नहीं, बल्कि मार्लन सैमुअल्स ही हैं, जिन्होंने साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन हाल ही में ईसीबी भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के उल्लंघन के दोषी पाए जाने के बाद उन्हें 6 साल के लिए क्रिकेट के सभी प्रारूपों से बाहर कर दिया गया है।

दरअसल, एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड के एंटी करप्शन कोड का उल्लघंन करने की वजह से आईसीसी ने मार्लोन सैमुअल्स पर बैन लगाया है। इसकी घोषणा आईसीसी एचआर और इंटीग्रिटी यूनिट के प्रमुख एलेक्स मार्शल ने सैमुअल्स पर प्रतिबंध की घोषणा की।

मार्शल ने कहा कि सैमुअल्स ने करीब दो दशकों तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला। इस दौरान उन्होंने कई भ्रष्टाचार विरोधी सत्रों में भाग लिया और जानते थे कि भ्रष्टाचार विरोधी संहिता के तहच उनके दायित्व क्या थे। भले ही वह अब रिटायर हो चुके हैं, लेकिन जब अपराध किए गए थे तब सैमुअल्स टीम का हिस्सा थे।