Breaking News

चेवेल्ला में पलटी सेना की गाड़ी, 7 जवान घायल     |   ग्लोबल माइक्रोसॉफ्ट आउटेज का उड़ानों के संचालन पर कोई असर नहीं: एअर इंडिया     |   PM मोदी ने बेंगलुरु में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और शुभारंभ किया     |   PM मोदी 16 नवंबर से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर जाएंगे, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में होंगे शामिल     |   Microsoft Outlook ठप! दुनियाभर में हजारों यूजर्स परेशान, Microsoft 365 पर भी असर     |  

मैं थका हुआ था और इसलिए मैंने जानबूझकर ‘चकिंग’ की, शाकिब अल हसन का बड़ा खुलासा

बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने स्वीकार किया कि शारीरिक थकान के कारण उन्हें सरे की तरफ से खेलते हुए इंग्लिश काउंटी मैच के दौरान जानबूझकर चकिंग (गलत एक्शन से गेंदबाजी करना) का सहारा लेना पड़ा, जिसके कारण उन्हें गेंदबाजी से निलंबित कर दिया गया।

बाएं हाथ के स्पिनर शाकिब को इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) द्वारा आयोजित की जाने वाली सभी प्रतियोगिताओं में गेंदबाजी करने से निलंबित कर दिया गया था, क्योंकि पिछले साल दिसंबर में लॉफबोरो विश्वविद्यालय में एक स्वतंत्र जांच में उनके गेंदबाजी एक्शन को अवैध पाया गया था। अंपायरों ने टांटन में समरसेट के खिलाफ सरे के प्रथम श्रेणी मैच के दौरान उनके गेंदबाजी एक्शन को लेकर शिकायत की थी। इस मैच की दो पारियों में उन्होंने लगभग 65 ओवर गेंदबाजी की थी।

शाकिब ने बियर्ड बिफोर विकेट पॉडकास्ट से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि मैं जानबूझकर ऐसा कर रहा था, क्योंकि मैंने (एक मैच में) 70 से अधिक ओवर फेंके थे। मैंने अपने करियर में कभी भी टेस्ट मैच में 70 ओवर नहीं किए। मैं टांटन में समरसेट के खिलाफ सरे की तरफ से चार दिवसीय मैच खेल रहा था। मैं बहुत थका हुआ था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने पाकिस्तान में लगातार दो टेस्ट मैच खेले थे। हमने उस श्रृंखला में जीत हासिल की थी। उसके बाद मैं चार दिवसीय मैच खेलने के लिए इंग्लैंड आ गया था। मैं सोच रहा था कि अंपायर पहले उन्हें कम से कम चेतावनी देंगे। लेकिन उनके पास नियमों के अनुसार फैसला करने का अधिकार था और इसलिए मैंने किसी तरह की शिकायत नहीं की।’’