Breaking News

अकाली नेता सुखबीर सिंह बादल पर हमला, अस्पताल में भर्ती     |   महाराष्ट्र: नांदेड़ में अकाली नेता सुखबीर बादल पर निहंग ने कृपाण से हमला किया     |   महाराष्ट्र: CM देवेंद्र फडणवीस ने सुखबीर बादल पर हुए हमले की जांच के आदेश दिए     |   बिहार: भरत तिवारी के परिवार को आर्थिक मदद, एक परिजन को सरकारी नौकरी- CM सम्राट     |   क्रीमिया में जोरदार धमाका, चपेट में आने से रूसी सैन्य अधिकारी की मौत     |  

T20 WC: श्रीलंका को लगा बड़ा झटका, चोटिल हसरंगा हुए बाहर, हेमंथा टीम में शामिल

T20 WC: स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर दुशान हेमंथा को मौजूदा टी20 विश्व कप के लिए चोटिल वानिंदु हसरंगा की जगह श्रीलंका की टीम में शामिल किया गया है। श्रीलंका के स्पिन गेंदबाज हसरंगा आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच के दौरान चोटिल हो गए थे जिसके कारण वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। पांच वनडे और तीन टी20 मैच खेल चुके 31 वर्षीय हेमंथा उनकी जगह लेंगे। टीम का अगला मैच गुरुवार को ओमान के खिलाफ होगा।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 की प्रतियोगिता तकनीकी समिति ने ने वानिंदु हसरंगा के स्थान पर दुशान हेमंथा को श्रीलंका की टीम में शामिल करने की मंजूरी दे दी है।’’

आईसीसी ने न्यूजीलैंड के चोटिल माइकल ब्रैसवेल की जगह किसी अन्य खिलाड़ी को टीम में शामिल करने की अनुमति दे दी है। न्यूजीलैंड ने अभी तक इस खिलाड़ी का नाम उजागर नहीं किया है। टी20 विश्व कप की प्रतियोगिता तकनीकी समिति में आईसीसी के महाप्रबंधक वसीम खान, गौरव सक्सेना, हेमांग अमीन और शॉन पोलॉक शामिल हैं।