Breaking News

पश्चिम बंगाल चुनाव: JUP उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, 3 सीटों पर लड़ेंगे हुमायूं कबीर     |   लेबनान में IDF ने हिजबुल्लाह कमांडर अबू खलील बरजी को मार गिराया     |   वेस्ट एशिया पर मीटिंग के लिए PM आवास पहुंचे गृह मंत्री, रक्षा मंत्री, विदेश मंत्री और वित्त मंत्री     |   लखनऊ: अखिलेश यादव से मिले बसपा के पूर्व नेता डॉ एमएच खान, सपा में हुए शामिल     |   कतर में हेलिकॉप्टर हुआ क्रैश, छह लोगों की गई जान     |  

WPL 2026: छोड़े गए कैच पड़े भारी, मुंबई से हार के बाद GG कोच माइकल क्लिंगर हुए निराश

WPL 2026: मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली हार के बाद गुजरात जायंट्स के मुख्य कोच माइकल क्लिंगर ने टीम की फील्डिंग पर निराशा जताई। डीवाई पाटिल स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में गुजरात जायंट्स को सीजन की पहली हार का सामना करना पड़ा।

मैच के बाद क्लिंगर ने कहा कि खराब फील्डिंग और छोड़े गए कैच ही हार की सबसे बड़ी वजह बने। उन्होंने खास तौर पर मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर का जिक्र करते हुए बताया कि उन्हें तीन बार जीवनदान मिला, जिसका टीम को नुकसान उठाना पड़ा।

क्लिंगर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “जब आप हरमनप्रीत कौर जैसी विश्व स्तरीय खिलाड़ी को तीन बार जीवनदान देते हैं, तो फिर उसे रोकना बहुत मुश्किल हो जाता है। इस स्तर के टूर्नामेंट में ऐसे मौके हाथ से नहीं जाने चाहिए।”

उन्होंने माना कि अगर फील्डिंग बेहतर होती तो मैच का नतीजा कुछ और हो सकता था। अब गुजरात जायंट्स की टीम आने वाले मुकाबलों में अपनी फील्डिंग सुधारने पर ध्यान देगी।