Breaking News

चेवेल्ला में पलटी सेना की गाड़ी, 7 जवान घायल     |   ग्लोबल माइक्रोसॉफ्ट आउटेज का उड़ानों के संचालन पर कोई असर नहीं: एअर इंडिया     |   PM मोदी ने बेंगलुरु में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और शुभारंभ किया     |   PM मोदी 16 नवंबर से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर जाएंगे, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में होंगे शामिल     |   Microsoft Outlook ठप! दुनियाभर में हजारों यूजर्स परेशान, Microsoft 365 पर भी असर     |  

साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20I सीरीज के लिए भारत की टीम घोषित, गिल-पंड्या की वापसी

IND vs SA: भारत के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल और ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या अपनी अपनी चोट से उबर गए हैं जिससे बुधवार को उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी टी20 श्रृंखला के लिए टीम में शामिल किया गया। गिल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। वह गर्दन की चोट के कारण गुवाहाटी में खेले गए दूसरे टेस्ट और मौजूदा एकदिवसीय श्रृंखला में नहीं खेल पाए।

बोर्ड ने एक बयान में कहा कि गिल की भागीदारी हालांकि बीसीसीआई के ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ से उनकी फिटनेस पर मिलने वाली मंजूरी पर निर्भर करेगी। एशिया कप 2025 फाइनल और ऑस्ट्रेलिया में पांच मैच की श्रृंखला में नहीं खेलने वाले पंड्या ने भी मंगलवार को हैदराबाद में पंजाब के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी मैच के दौरान अपनी फिटनेस साबित करने के बाद भारतीय टीम में वापसी की।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैच की टी20 श्रृंखला नौ दिसंबर से कटक में शुरू होगी। इसके लिए टीम का चयन करने के लिए बुधवार को यहां चयन समिति की बैठक हुई। सूर्यकुमार यादव भारत के नियमित टी20 कप्तान हैं। पांच मैचों की यह श्रृंखला नौ दिसंबर से कटक में शुरू होगी। अन्य मैच चंडीगढ़ (11 दिसंबर), धर्मशाला (14 दिसंबर), लखनऊ (17 दिसंबर) और अहमदाबाद (19 दिसंबर) में खेले जाएंगे।

भारत की टीम इस प्रकार है: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वॉशिंगटन सुंदर।