Breaking News

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी की माता जी का निधन, उत्तराखंड के पौड़ी जिले के पंचूर गांव में ली अंतिम सांस     |   अमेरिकी सिस्टम पर साइबर हमले में विदेशी हाथ का सबूत नहीं, FBI ने साफ की स्थिति     |   खाटूश्यामजी: भोजनालय में लगी भीषण आग, मंदिर के निकास मार्ग पर मची अफरा-तफरी     |   कावेरी जल विवाद में तमिलनाडु को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 11 TMC अतिरिक्त पानी की मांग खारिज     |   नेपाल के PM बालेन्द्र शाह 22 नवंबर से भारत दौरे पर, PM मोदी के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता     |  

दिल्ली कैपिटल्स ने चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को 20 रन से हराया

दिल्ली कैपिटल्स ने चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को 20 रन से हराकर रविवार को आईपीएल 2024 में पहली जीत दर्ज की। ये मैच आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में था। सीएसके को जीत के लिए 192 रन बनाने थे। डीसी की ओर से तेज गेंदबाज खलील अहमद ने 21 रन देकर दो विकेट और मुकेश कुमार ने 21 रन देकर तीन विकेट लिए। सीएसके 20 ओवर में छह विकेट पर 171 रन ही बना सकी। सीएसके की ओर से अजिंक्य रहाणे ने 30 गेंद पर 45 रन, डेरिल मिशेल ने 26 बॉल पर 34 रन और एमएस धोनी ने 16 गेंद पर नाबाद 37 रन की पारी खेली। लेकिन रविवार की रात डीसी के नाम रही। 

इससे पहले डीसी की ओर से कप्तान ऋषभ पंत और दिग्गज ओपनर डेविड वार्नर की दमदार हाफ सेंचुरी की बदौलत टीम ने पांच विकेट पर 191 रन बनाए। ये इस आईपीएल में ऋषभ पंत का पहला अर्धशतक था। उन्होंने 32 गेंद पर 51 रन बनाए, जबकि वार्नर ने 35 गेंद पर 52 रन बनाए। उन्हें ओपनर पृथ्वी शॉ का अच्छा साथ मिला, जिन्होंने 27 गेंद पर 43 रन की पारी खेली। तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना ने 31 रन देकर 3 विकेट लिए। वे सीएसके के सबसे कामयाब गेंदबाज रहे।