Breaking News

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संसद भवन में गृह मंत्री अमित शाह की मुलाकात     |   सुखबीर बादल पर हमले के मामले में संदिग्ध हमलावर हिरासत में, पूछताछ जारी     |   अकाली नेता सुखबीर सिंह बादल पर हमला, अस्पताल में भर्ती     |   पेपर लीक के आरोपों के बीच पंजाब में एक और भर्ती परीक्षा पर रोक लगी     |   आरजी कर केस में बड़ा एक्शन, पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष गिरफ्तार     |  

IPL 2026: आईपीएल 2026 का शेड्यूल जारी, पहले मैच में RCB से भिड़ेगी SRH

IPL 2026: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 सीजन के पहले हाफ का कार्यक्रम जारी कर दिया है। मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) अपने घरेलू मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ अपने खिताब के बचाव का आगाज करेगी। मशहूर एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले इस बड़े मुकाबले में दर्शकों के खचाखच भरे रहने की उम्मीद है, जिससे सीजन का माहौल बनेगा।

कुल 20 मैच 10 जगहों पर खेले जाएंगे: बेंगलुरू, मुंबई, गुवाहाटी, न्यू चंडीगढ़, लखनऊ, कोलकाता, चेन्नई, दिल्ली, अहमदाबाद और हैदराबाद। बीसीसीआई ने अपनी प्रेस रिलीज में बताया कि बेंगलुरू में होने वाले मैच कर्नाटक सरकार की बनाई विशेषज्ञ समिति से मंजूरी मिलने पर ही होंगे।

रिलीज में कहा गया है, "समिति 13 मार्च, 2026 को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक बैठक और निरीक्षण करेगी, जिसमें मैच के दिन के इंतजामों का पूरा मॉक ड्रिल किया जाएगा ताकि आईपीएल मैचों की मेजबानी के लिए स्टेडियम की तैयारी का अंदाजा लगाया जा सके।"

इसमें आगे कहा गया है, "सीजन के दौरान आरसीबी, बेंगलुरू में पांच और रायपुर में दो घरेलू मैच खेलेगी। पंजाब किंग्स न्यू चंडीगढ़ में चार और धर्मशाला में तीन घरेलू मैच खेलेगी, जबकि राजस्थान रॉयल्स गुवाहाटी में तीन और जयपुर में चार घरेलू मैच खेलेगी।"