Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

IPL 2024 के दो मैचों की तारीख में हुआ बदलाव

आईपीएल 2024 के दो मैचों की तारीख में बीसीसीआई ने बड़ा बदलाव किया है। पहला बदलाव केकेआर बनाम राजस्थान रॉयल्स के मैच का है जो पहले 17 अप्रैल को ईडन गार्डन्स में होना था लेकिन अब यह मैच 16 अप्रैल को खेला जाएगा। दूसरा बदलाव गुजरात बनाम दिल्ली के मैच का है जो पहले 16 अप्रैल को खेला जाना था लेकिन अब ये मैच 17 अप्रैल को खेला जाएगा।

दरअसल, लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो चुका है और आईपीएल के 17वें सीजन के मुकाबले खेले जा रहे है। आईपीएल 2024 के दो मैचों की तारीखों में बीसीसीआई ने बड़ा बदलाव किया है। अप्रैल के महीने में नवरात्री का त्योहार है और रामनवमी के दिन सुरक्षा की वजह से आईपीएल के मौजूदा सीजन के दो मैचों की तारीख में बदलाव किया गया।