Breaking News

चेवेल्ला में पलटी सेना की गाड़ी, 7 जवान घायल     |   ग्लोबल माइक्रोसॉफ्ट आउटेज का उड़ानों के संचालन पर कोई असर नहीं: एअर इंडिया     |   PM मोदी ने बेंगलुरु में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और शुभारंभ किया     |   PM मोदी 16 नवंबर से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर जाएंगे, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में होंगे शामिल     |   Microsoft Outlook ठप! दुनियाभर में हजारों यूजर्स परेशान, Microsoft 365 पर भी असर     |  

IPL 2026: CSK के पहले ‘हाल आफ फेम’ का ऐलान, सुरेश रैना और मैथ्यू हेडन को मिला बड़ा सम्मान

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार को भारत के पूर्व हरफनमौला सुरेश रैना और आस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज मैथ्यू हेडन को टीम के पहले ‘हाल आफ फेम’ में शामिल किया। ये घोषणा एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम पर टीम के प्रशंसकों के लिए विशेष कार्यक्रम ‘रोअर 26’ के दौरान की गई।

रैना 2008 से 2021 तक चेन्नई टीम का हिस्सा थे। वे चार बार आईपीएल में चेन्नई की विजेता टीम (2010, 2011, 2018 और 2021) के सदस्य रहे। प्रशंसकों के बीच ‘चिन्ना थाला’ के नाम से मशहूर रैना 2010 और 2014 में चैम्पियंस लीग जीतने वाली चेन्नई टीम में भी थे और 2014 में ‘प्लेयर आफ द टूर्नामेंट’ रहे थे।

चेन्नई के लिए उन्होंने सर्वाधिक 5529 रन बनाये हैं। हेडन 2008 से 2010 तक चेन्नई टीम में थे। उन्होंने 2009 में 572 रन बनाकर आरेंज कैप हासिल की थी। इस मौके पर चेन्नई सुपर किंग्स के कई पूर्व खिलाड़ी मौजूद थे।