Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल लाल किले पर आयोजित रामलीला में हुए शामिल

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को दिल्ली के लाल किला में आयोजित रामलीला में हिस्सा लिया।

रामलीला देखने के बाद केंद्रीय मंत्री गोयल ने कहा, "मेरा सौैभाग्य है कि दशमी और नवमी के शुभ दिन दशहरा के पूर्व संध्या पर आज मुझे रामलीला का, जो लाल किला पर आयोजन होता है, उसमें भाग लेने का सौभाग्य मिला। भारत में हिंदू धर्म संभालकर रखा जाए, जो राष्ट्र, देश की ताकते बांटने का काम कर रही हैं, उसका सबसे करारा जवाब यही है कि हम अपने बच्चों को, परिवार को, समाज को एकत्र करें, हिंदू धर्म को एकजुट करें और देश की सेवा में लगें।"

दशहरा हिंदुओं का पावन पर्व माना जाता है, जिसे विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है। इस त्योहार को बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के तौर पर मनाया जाता है।