Breaking News

तमिलनाडु के कड्डालूर में घर की दीवार गिरी, दो महिलाओं की मौत     |   BCCI अब ICC के सामने एशिया कप ट्रोफी का मुद्दा उठाएगा     |   बंगाल: चुनाव ड्यूटी का पालन न करने पर लगभग 1,000 बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी     |   बिहार: RJD के पूर्व विधायक अनिल कुमार सहनी बीजेपी में शामिल     |   पंजाब में छह आईएएस अधिकारियों का तबादला     |  

ऐतिहासिक बस्तर दशहरा में फूल रथ की पहली परिक्रमा, सैकड़ों ग्रामीणों ने खींचा रथ

बस्तर दशहरा पर्व में कल शाम को फूल रथ की पहली परिक्रमा पूरी की गई। परंपरा के अनुसार देवी दंतेश्वरी के छत्र को सम्मान पूजा- अर्चना उपरांत फूल रथ में आरूढ़ किया गया। रथ को गेंदे के फूलों से आकर्षक रूप से सजाया गया था। देर शाम माईजी का छत्र सिरासार स्थित मावली मंदिर लाया गया। यहां देवी की अर्चना के बाद छत्र राम मंदिर ले जाया गया। जहां नजर उतारनी रस्म के तहत पूजा-पाठ की गई। इसके साथ ही प्रधान पुजारी भी रथ में सवार हुए। इस दौरान पारंपरिक वाद्य यंत्रों और पुलिस बैंड की धुन के बीच महिला पुलिस बल की ओर हर्ष फायर कर देवी मां को सलामी दी गई।

इसके बाद फूल रथ की परीक्रमा शुरू हुई। 6 दिनों तक होने वाली इस परिक्रमा में फूलरथ को बेड़ा उमरगांव और झाड़उमरगांव के 100 से अधिक ग्रामीणों ने 5 दिन में इस पुराने रथ का मेंटनेंस पूरा किया। इस विधान में पहले दिन 36 गांव के करीब 600 लोग रथ खींचने जगदलपुर पहुंचे है। इस विधान में सांसद महेश कश्यप के साथ कलेक्टर हरीस एस और अन्य जनप्रतिनिधि और बस्तर दशहरा समिति के पदाधिकारी और अन्य लाेग मौजूद थे। पहली परिक्रमा सिरहासार भवन से शुरू हुई जो शहर के गोल बाजर चौक और गुरू गोविंद चौक होते हुए वापस दंतेश्वरी मंदिर पहुंची जहां पर इसका समापन हुआ।