Breaking News

फ्रांस में इबोला के पहले केस की पुष्टि हुई     |   रूस और भारत द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे: क्रेमलिन     |   कोलकाता हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 हुई     |   कोलकाता हादसा: CM शुभेंदु अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे     |   कर्नाटक में 1 जुलाई से लागू होगी वीबीजी राम जी योजना     |  

Jammu Kashmir: अमरनाथ यात्रा से पहले सांबा में सुरक्षा कड़ी, पुलिस ने की मॉक ड्रिल

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर में अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुरक्षित और सुचारू यात्रा सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को सांबा जिले में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई। सुरक्षा तैयारियों के तहत पुलिस ने मॉक ड्रिल का आयोजन कर अलग-अलग आपात स्थितियों से निपटने की अपनी तैयारियों का परीक्षण किया।

अधिकारियों के मुताबिक, व्यापक सुरक्षा प्रबंधों के तहत तीन जुलाई से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा के लिए गांदरबल–बालटाल मार्ग पर हाईवे चेकिंग और निगरानी व्यवस्था भी मजबूत की गई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं और वाहनों और यात्रियों की गहन जांच की जा रही है।