Breaking News

केरलम में प्रधानमंत्री मोदी बोले- LDF सरकार जाएगी, जनता को NDA पर भरोसा     |   राजस्थान SI भर्ती 2021: HC ने सिंगल बेंच का फैसला बरकरार रखा, अभ्यर्थियों को झटका     |   'झूठ फैलाने में माहिर हैं LDF-UDF', केरल में विपक्षी गठबंधन पर PM मोदी का निशाना     |   अफगानिस्तान में आए 5.9 तीव्रता के भूकंप में एक घर ढहने से 8 लोगों की मौत     |   अमेरिकी विमानों को गिराए जाने का ईरान के साथ बातचीत पर नहीं पड़ेगा कोई असर: ट्रंप     |  

Sawan Shivratri 2025: सावन शिवरात्रि है आज, जानें भगवान शिव की पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त

सावन शिवरात्रि का पावन पर्व इस साल 23 जुलाई 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन शिवलिंग पर जल चढ़ाने का विशेष महत्व माना गया है। कावड़ जल चढ़ाने के लिए भी शिवरात्रि का दिन सबसे शुभ माना गया है। ऐसी मान्यता है कि जो कोई श्रावण शिवरात्रि पर व्रत रख भगवान शिव की विधि विधान पूजा करता है और शिवलिंग का जलाभिषेक करता है उसके जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। 

ज्योतिष विद्वानों अनुसार सावन शिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर जल किसी भी समय चढ़ाया जा सकता है क्योंकि ये पूरा दिन ही शिव की अराधना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। लेकिन अगर शिवरात्रि के सबसे शुभ मुहूर्तों की बात करें तो वो इस प्रकार रहेंगे...

  • निशिता काल पूजा समय - 23 जुलाई 2025 को रात 12:23 से देर रात 01:07 तक
  • रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय - 07:18 PM से 10:01 PM
  • रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय - 10:01 PM से 12:45 AM, जुलाई 24
  • रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय - 12:45 AM से 03:29 AM, जुलाई 24
  • रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय - 03:29 AM से 06:13 AM, जुलाई 24
  • चतुर्दशी तिथि प्रारम्भ - जुलाई 23, 2025 को 04:39 AM बजे
  • चतुर्दशी तिथि समाप्त - जुलाई 24, 2025 को 02:28 AM बजे

सावन शिवरात्रि चौघड़िया मुहूर्त 2025 (Sawan Shivratri Choghadiya Muhurat 2025)

  • लाभ - उन्नति - 06:12 AM से 07:50 AM
  • अमृत - सर्वोत्तम - 07:50 AM से 09:29 AM
  • शुभ - उत्तम - 11:07 AM से 12:45 PM
  • चर - सामान्य - 04:01 PM से 05:39 PM
  • लाभ - उन्नति - 05:39 PM से 07:18 PM

सावन शिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर जल जरूर चढ़ाना चाहिए। इसके अलावा आप चाहें तो दूध, दही, गंगाजल, गन्ने का रस आदि चीजें से भी महादेव को अभिषेक कर सकते हैं। इस दिन भोलेनाथ को बिल्व पत्र, धतूरा, आक के फूल, भांग, भस्म इत्यादि चीजें भी जरूर अर्पित करनी चाहिए।