Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोगों को ईद-उल-फितर की बधाई दी

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को ईद-उल-फितर पर लोगों को बधाई दी और कहा कि ये समाज में शांति, प्रेम और सद्भाव का त्योहार है। लखनऊ में टीले वाली मस्जिद के बाहर उन्होंने कहा, "ईद समाज में शांति, प्रेम और सद्भाव का त्योहार है। मुझे उम्मीद है कि देश में रहने वाले लोगों के बीच एकता बढ़ती रहेगी।"

उन्होंने आगे कहा, "ये हमारे देश की खूबसूरती है कि जहां पर अलग-अलग धर्म के, अलग-अलग रास्ते पर चलने वाली आवाम सब एकसाथ मिलकर रहते हैं। दुनिया में भारत जैसा अच्छा देश कहीं नहीं है।" ईद के मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने मस्जिद में नमाज अदा की।