Breaking News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी की CBI जांच की मांग, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका     |   ईरान के सम्मान, प्रगति और गौरव के रास्ते पर आगे बढ़ते रहेंगे: मसूद पेजेश्कियान     |   चीन ने बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड ने जताया विरोध     |   चंपत राय पर थोड़ी देर में फैसला, मीटिंग के लिए पहुंचने लगे राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य     |   पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की तीन रिक्त सीटों पर 24 जुलाई को उपचुनाव     |  

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक हुई शुरू, ट्रस्ट ने SIT पर जताया भरोसा

Ayodhya: राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय होने के संकेत मिले हैं, बैठक में महासचिव और एक अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी के इस्तीफों पर चर्चा और फैसला हो सकता है।

ट्रस्ट की बैठक में सभी पदाधिकारी और सदस्य बैठक में पहुंचे और बैठक शुरू हो गई है।  राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में शामिल होने के लिए चंपत राय मंदिर पहुंचे , इसके साथ ही ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास मणिरामदास छावनी से राम मंदिर के लिए रवाना हो गए। वहीं, ट्रस्ट सदस्य विश्व प्रसन्न तीर्थ समेत अन्य पदाधिकारी भी बैठक में शामिल होने के लिए मंदिर परिसर पहुंचने लगे हैं।

बैठक को लेकर संत समाज, श्रद्धालुओं और अयोध्यावासियों की निगाहें ट्रस्ट द्वारा लिए जाने वाले निर्णयों पर टिकी हैं। माना जा रहा है कि बैठक में राम मंदिर से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्ट सदस्य अनिल मिश्रा के इस्तीफे, एसआईटी की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट, मंदिर की व्यवस्थाओं की समीक्षा तथा सीईओ की नियुक्ति जैसे अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श होने की संभावना है।

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद गिरी ने कहा, मैं चार दिन यहां पर हूं। आज की बैठक के बाद मैं मिलूंगा, और आप सब के साथ मिलकर मैं सारी बात करूंगा।