Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

प्रयागराज महाकुंभ 2025: समापन से पहले संगम पर भारी संख्या में श्रद्धालु

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ खत्म होने में कुछ ही दिन बचे हैं। रविवार सुबह भी संगम पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी। आधिकारिक बयान के मुताबिक शनिवार तक करीब 60 करोड़ श्रद्धालु गंगा, यमुना और पौराणिक सरस्वती नदियों के संगम पर डुबकी लगा चुके थे।

उत्तर प्रदेश सरकार के मुताबिक रोजाना करीब एक करोड़ श्रद्धालु दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक समागम में पहुंच रहे हैं।आस्था से सराबोर इस दिव्य आयोजन में सनातन धर्म के अलग-अलग संप्रदायों के साधु-संतों के साथ दुनिया भर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

अब तक राष्ट्रपति, उप-राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, कई राज्यों के मुख्यमंत्री, भूटान के राजा, विदेशी राजनयिकों, प्रमुख उद्योगपतियों और मशहूर फिल्मी हस्तियों समेत कई नामचीन लोगों ने संगम में डुबकी लगाई है।