Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

प्रयागराज महाकुंभ 2025: 10 देशों से 21 सदस्यों ने लगाई आस्था की डुबकी

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में केंद्र सरकार के न्योते पर आए 10 देशों के 21 लोगों ने गुरुवार को संगम पर डुबकी लगाई। अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल में फिजी, फिनलैंड, गयाना, मलेशिया, मॉरीशस, सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, त्रिनिदाद और टोबैगो और संयुक्त अरब अमीरात के नागरिक थे।

प्रतिनिधिमंडल माहौल में छाई भक्ति और आध्यात्मिकता की भावना से काफी प्रभावित हुआ। कई प्रतिनिधि आयोजन के विशाल पैमाने और दुनिया भर के हिंदुओं में इसके प्रति आस्था को देख कर चकित थे।

अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल विदेश मंत्रालय के बाहरी प्रचार और सार्वजनिक कूटनीति प्रभाग के न्योते पर महाकुंभ आया है। दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में एक, महाकुंभ 13 जनवरी को शुरू हुआ और 26 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान 40 से 45 करोड़ तीर्थयात्रियों के आने का अनुमान है।