Breaking News

चक्रवात मुरासु के कारण आंध्र प्रदेश में उखड़े पेड़     |   यूपी में आज बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा     |   जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में भूकंप के झटके, 3.1 रही तीव्रता     |   'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' के नारे के साथ सड़कों पर उतरेगी BJP, यूपी के 6 क्षेत्रों में पदयात्रा     |   ट्रंप प्रशासन को SC से झटका, कैलिफोर्निया के 20 हजार बैलेट गिनने पर रोक की मांग खारिज     |  

कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी तरह की बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी, सीएम रेखा गुप्ता ने दी चेतावनी

New Delhi: दिल्ली के शाहदरा में कांवड़ यात्रा मार्ग पर कांच के टुकड़े बिखरे पाये जाने के कुछ दिनों बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एक कार्यक्रम के दौरान गुप्ता ने यात्रा में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न करने के खिलाफ चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी सरकार कांवड़ियों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। 

उन्होंने कहा, "कांवड़ यात्रा मार्ग पर लगभग 400 मीटर तक कांच के टुकड़े बिखरे हुए पाए गए। किसी भी प्रकार की बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कांवड़ यात्रा में कोई सुरक्षा बाधा या रुकावट पैदा की जाती है तो संबंधित व्यक्ति को सरकार को जवाब देना होगा।" 

उन्होंने एक कार्यक्रम से इतर कहा, ‘‘सरकार शिवभक्तों के लिए पूरी तरह सुरक्षित और आरामदायक कांवड़ यात्रा सुनिश्चित करेगी। हम पूरी सुविधाएं देंगे और कांवड़ियों का स्वागत करेंगे।’’ पुलिस ने रविवार को बताया कि एक ई-रिक्शा चालक को हिरासत में लिया गया, क्योंकि उसके वाहन पर ले जाए जा रहे कांच के पैनल टूटकर दिल्ली के शाहदरा में कांवड़ यात्रा मार्ग पर बिखर गए थे। 

उन्होंने बताया कि ई-रिक्शा 19 ग्लास पैनल लेकर उत्तर प्रदेश के शालीमार गार्डन से दिल्ली के सीलमपुर जा रहा था, तभी चिंतामणि चौक और झिलमिल मेट्रो स्टेशन के बीच उसे कथित तौर पर पीछे से टक्कर मार दी गई।