Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

इंफाल में निकाली गई भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में  सोमवार को शानदार उत्सव के साथ रथ यात्रा निकाली गई, जिसे यहां 'कांग चिंगबा' कहते हैं। 

ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के एक दिन बाद यहां रथ यात्रा निकाली जाती है। भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलभद्र और उनकी बहन सुभद्रा की रथ यात्रा में लोग बड़ी धूमधाम से शामिल होते हैं।

इस दौरान देवताओं की मूर्तियों को पूर्वी इंफाल जिले के गोविंदजी मंदिर से ले जाया गया।

मणिपुर में 1832 से हर साल रथ यात्रा निकाली जाती है, लेकिन राज्य में कानून-व्यवस्था के बिगड़े हालातों की वजह से इसे पिछले साल इसे नहीं निकाला गया था। हालांकि, सादे तरीके से ये त्योहार जरूर मनाया गया। इस साल रथ यात्रा पूरे उत्साह के साथ निकाली गई।


.......