Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

महाकुंभ मेला: अखाड़ों को जमीन का आवंटन शुरू, मांगें मानने से संत मेला प्रशासन से खुश

Prayagraj: महाकुंभ 2025 के लिए चल रही तैयारियों के बीच प्रयागराज में भूमि आवंटन की प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर सोमवार से शुरू हो गई। प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने अखाड़ों को भूमि आवंटित की और निर्धारित स्थानों पर खूंटियां भी लगवाईं। 

अधिकारियों के मुताबिक, 10 अखाड़ों को जमीन आवंटित कर दी गई है, जबकि बाकी तीन अखाड़ों को 19 नवंबर को जमीन आवंटित कर दी जाएगी। परंपरा का पालन करते हुए सभी अखाड़े भूमि पूजन समारोह का आयोजन करेंगे। माना जाता है कि इससे दिव्य आशीर्वाद मिलता है।

अखाड़ों ने महाकुंभ 2025 के लिए भूमि आवंटन पर खुशी जाहिर की है। अखाड़ों की सभी मांगों को मानने के लिए संतों ने मेला प्रशासन की तारीफ की है। महाकुंभ 12 साल बाद लगने वाला प्रमुख हिंदू त्योहार है। प्रयागराज के अलावा हरिद्वार, नासिक और उज्जैन में बारी-बारी से महाकुंभ लगता है। 2025 में महाकुंभ मेला 13 जनवरी से 26 फरवरी तक प्रयागराज में लगेगा।