Breaking News

नेपाल के गृहमंत्री सुदन गुरूंग ने अपने पद से दिया इस्तीफा     |   ईरान-अफगानिस्तान के विदेश मंत्रियों की बातचीत, सीजफायर और क्षेत्रीय हालात पर हुई चर्चा     |   कल शाम 4 बजे जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट     |   I-PAC रेड केस: SC में बंगाल सरकार का पक्ष- ‘ED को जांच का मौलिक अधिकार नहीं’     |   ईरानी मिलिट्री और पुलिस को नहीं मिल रही सैलरी- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप     |  

Kedarnath Dham: केदारनाथ धाम के खुले कपाट, हर-हर महादेव से गूंजा बाबा का धाम

केदारनाथ धाम के कपाट खुल गए है. सुबह 8 बजे के बाद मंदिर के कपाट खोले गए. इससे पहले बहुत ही भव्य तरीके से मंदिर को सजाया गया. करीब 51 क्विंटल फूलों से धाम को सजाया गया है. कपाट के खुलने के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से पूजा भी की. केदार धाम में इस वक्त कड़क ठंड है, फिर भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हुए हैं. अब 22 अप्रैल से लेकर अगले 6 महीने तक केदारनाथ धाम के कपाट खुले रहेंगे.

विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट आज विधि विधान मंत्रोच्चारणऔर बम बम भोले- हर हर महादेव के जयकारों की गूंज के साथ खुल गए हैं. कपाट खुलने पर सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से पूजा अर्चना की गई. कपाट खुलने के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी पत्नी के साथ केदारनाथ धाम पहुंचे और बाबा केदार की दर्शन किए और पूजा अर्चना की और बाबा का आशीर्वाद लिया! सीएम धामी ने कहा कि यात्रा व्यवस्थाओं को चाक चौबंद किया गया है और श्रद्धालु सुगम सुरक्षित यात्रा का अनुभव प्राप्त कर सकेंगे.

केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया. ट्वीट कर उन्होंने लिखा, ‘देवभूमि उत्तराखंड की पवित्र धरती पर आज श्री केदारनाथ धाम के कपाट पूरे विधि-विधान के साथ हम सभी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं. केदारनाथ धाम और चारधाम की यह यात्रा हमारी आस्था, एकता और समृद्ध परंपराओं का दिव्य उत्सव है. इन यात्राओं से हमें भारत की सनातन संस्कृति के दर्शन भी होते हैं. इस वर्ष चारधाम यात्रा के आरंभ उत्सव पर, उत्तराखंड आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए मैंने एक पत्र के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं. मेरी कामना है कि बाबा केदार सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और आपकी यात्राओं को शुभ करें. हर-हर महादेव!’

केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद सीएम धामी ने पूजा-अर्चना की. इस दौरान सीएम धामी ने श्रद्धालुओं से सफाई को लेकर अपील की. साथ ही उन्होंने चारधाम यात्रा की व्यवस्था को लेकर भी कहा कि हमने अच्छी व्यवस्था की है. लेकिन इसको बनाए रखना श्रद्धालुओं की भी जिम्मेदारी है.
केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद हेलिकॉप्टर से मंदिर के प्रांगण में पुष्पवर्षा की गई है. पुष्प वर्षा के लिए दो हेलिकॉप्टर तैनात किए गए थे.