Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

हनुमानगढ़ी मंदिर में भगवान को लगेगा सिर्फ देसी घी से बने लड्डुओं का भोग

उत्तर प्रदेश में रामनगरी अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर में भगवान को लगाए जाने वाले लड्डुओं के भोग की गुणवत्ता और पवित्रता बनाए रखने के लिए अहम फैसला लिया गया। मंदिर ने ऐलान किया है कि प्रसाद के तौर पर सिर्फ शुद्ध देसी घी और बेसन से बने लड्डू ही स्वीकार किए जाएंगे।मंदिर प्रशासन ने अयोध्या में मिठाई बनाने वालों को सिर्फ बेहतरीन क्वालिटी के देसी घी का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया है। साथ ही प्रसाद बनाने में रिफाइंड और वनस्पति तेलों का इस्तेमाल करने पर सख्त प्रतिबंध लगा दिया है।

इसके साथ पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने के लिए, लड्डू वितरित करने वाले सभी कंटेनरों पर सप्लाई करने वाले का नाम, दुकान का नाम और संपर्क नंबर साफ तौर से लिखा होना भी जरूरी कर दिया गया है। दुकानदारों ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इससे मंदिर में प्रसाद के तौर पर चढ़ाई जाने वाली मिठाइयों की गुणवत्ता और प्रामाणिकता सुनिश्चित करने में काफी मदद मिलेगी। मंदिर के अधिकारियों के मुताबिक प्रसाद की गुणवत्ता से किसी भी तरीके का खिलवाड़ करने पर मंदिर प्रबंधन और व्यापारी समुदाय की तरफ से सख्त कार्रवाई की जाएगी।