Breaking News

खान और खनिज कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी झारखंड सरकार\     |   नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 469 हुई, पुलिस ने दी जानकारी     |   PM मोदी, खड़गे और अमित शाह ने देशवासियों को दी रक्षाबंधन की बधाई     |   नेपाल में आए फ्लैश फ्लड के बाद 30 से ज्यादा देशों के लोग लापता     |   दिल्ली के मुस्कान मर्डर केस में आरोपी इमरान का एनकाउंटर, दोनों पैरों में लगी गोली     |  

गुजरात में यात्रियों के लिए खुशखबरी, ST निगम चलाएगा 6,500 बसें, 101 नई बसों को हरी झंडी

रक्षाबंधन के मौके पर गुजरात सरकार ने महिलाओं और आम यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और सुविधाजनक परिवहन सुविधा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने गांधीनगर से 101 नई जीएसआरटीसी बसों को हरी झंडी दिखाई है।

इस दौरान महिला कंडक्टरों ने गुजरात के उप-मुख्यमंत्री हर्ष संघवी को राखी बांधकर रक्षाबंधन का खास संदेश भी दिया। त्योहार को देखते हुए जीएसआरटीसी ने यात्रियों की सुविधा के लिए 26 से 30 अगस्त तक करीब 6,500 अतिरिक्त बस ट्रिप्स चलाने की तैयारी की है। इसी के साथ यात्रियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन और एसटी डिपो पर अग्रिम बुकिंग की व्यवस्था भी की गई है।