Breaking News

दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा; 16 फ्लाइट्स कैंसिल, 132 लेट     |   राम रहीम को 7 साल में 17वीं बार मिली पेरोल     |   TMC सांसद अभिषेक बनर्जी को राहत, कलकत्ता हाई कोर्ट ने दी अंतरिम सुरक्षा     |   पाकिस्तान बॉर्डर के पास अभ्यास करेगा अमेरिकी F35 फाइटर जेट     |   तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखा     |  

CM रेखा ने गोकुलपुरी स्थित शिव मंदिर में की पूजा, घोंडा स्थित कांवड़ शिविर का किया दौरा

New Delhi: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को गोकुलपुरी स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की और घोंडा स्थित कांवड़ शिविर का भी दौरा किया। दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने बुधवार को बताया कि दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करने वाले तीर्थयात्रियों के स्वागत के लिए महाकुंभ की तरह कांवड़ यात्रा के लिए 17 स्वागत द्वार बनाए हैं।

मुख्यमंत्री गुप्ता ने संवाददाताओं से कहा, "हर कांवड़ कैंप की व्यवस्थाएं। हमारी टीम ने चेक की हैं। हमारे अधिकारियों, हमारे मंत्रीगणों ने चेक की हैं। विधायक वहां पहुंच रहे हैं। सारी व्यवस्थाएं बड़ी दुरुस्त हैं। मुझे बड़ी खुशी है कि बहुत ही टाइम बाउंड तरीके से न केवल परमिशन दी गईं बल्कि सारी व्यवस्थाएं की गईं और यहां तक की पहली किश्त पेमेंट की, दो किश्तों में हमने पूरी पेमेंट को डिवाइड किया था। 50 प्रतिशत पहले और प्रतिशत  बाद में। हमने 50 प्रतिशत की पेमेंट भी अपनी इन सभी कांवड़ कैंपो को दे दी। लोग बहुत खुश हैं।"

इस वर्ष 374 शिविर लगाए गए हैं, जो पिछले वर्ष लगाए गए 170 शिविरों से दोगुने से भी ज़्यादा हैं। कांवड़ यात्रा 11 जुलाई से शुरू हुई और 23 जुलाई को समाप्त होगी।