Breaking News

बंगाल चुनाव के लिए कांग्रेस ने 284 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, बहरामपुर से लड़ेंगे अधीर रंजन चौधरी     |   पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जारी की 284 उम्मीदवारों की लिस्ट     |   तमिलनाडु के CM स्टालिन ने पार्टी का मैनिफेस्टो जारी किया, महिलाओं और बुजुर्गों पर दिया जोर     |   ईरान ने जॉर्डन में US बेस अल अजराक की ओर बड़े पैमाने पर ड्रोन लॉन्च किया     |   नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली पांच दिन की पुलिस रिमांड पर     |  

Jaipur: सीएम भजनलाल शर्मा 'संत संसद 2026' में हुए शामिल, साधु-संतों का लिया आशीर्वाद

Jaipur: जयपुर की पावन धरा भक्ति और राष्ट्रवाद के अनूठे संगम की गवाह बनने जा रही है। जहाँ नेटवर्क 10 न्यूज़ चैनल की ओर से ‘संत संसद 2026’ का भव्य आगाज़ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में साधु-संतों ने अमर जवान ज्योति पर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान महिलाओं ने कलश यात्रा निकालकर संतों का भव्य स्वागत किया, इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान के गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने शिरकत की और नेटवर्क 10 की इस अनूठी पहल की जमकर सराहना की।

इसके साथ ही राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी इस पावन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज जयपुर में आयोजित ‘संत संसद’ में सम्मिलित होने का सौभाग्य मिला। संतों के सानिध्य में धर्म, संस्कृति और सेवा के विभिन्न आयामों पर चर्चा हुई। पूज्य संतों के विचार जानकर मार्गदर्शन प्राप्त करना अत्यंत प्रेरणादायक रहा। संतों का आशीर्वाद राष्ट्र निर्माण और जनसेवा के हमारे संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करता है।