Breaking News

अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी दूध के दाम बढ़ाए, कल से दो रुपये प्रति लीटर महंगा     |   रूस के विदेश मंत्री सर्गेइ लावरोव नई दिल्ली पहुंचे, कल ब्रिक्स समिट में लेंगे हिस्सा     |   केरल CM के नाम का कल होगा ऐलान: जयराम रमेश     |   अमूल ने दूध के दाम दो रुपये प्रति लीटर बढ़ाए     |   बागियों पर AIADMK का बड़ा एक्शन, 29 नेताओं को पद से हटाया     |  

'उषा अर्घ्य' के साथ छठ महापर्व का समापन, सीएम साय ने राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की

Chhattisgarh: चार दिनों तक चला छठ महापर्व मंगलवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ खत्म हो गया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी में अर्घ्य अर्पित कर प्रदेश की सुख-शांति की कामना की। इस मौके पर उन्होंने कुनकुरी में एक बड़ा छठ घाट बनाने की घोषणा भी की। इससे पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को छठ महापर्व के तीसरे दिन अपनी विधान सभा क्षेत्र कुनकुरी के दुलदुला गांव में डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, "कुनकुरी का जो छठ घाट है उसके लिए पांच करोड़ 17 लाख रुपये की स्वीकृति हुई है और एक अच्छा छठ घाट यहां पर तैयार होगा। हमको लगता है कि अगले साल का छठ आते-आते ये तैयार भी हो जाएगा और दुलदुला में भी मांग आई, वहां के लोगों ने भी मांग किया कि वहां भी छठ के घाट का निर्माण होना चाहिए, वहां पर सिरी नदी में छठ मनाते हैं, तो वहां भी अगले छठ के पहले अच्छा छठ घाट बनकर तैयार हो जाएगा।"