Breaking News

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद बोले- पहले राहुल जी को सुनें, उसके बाद ही प्रधानमंत्री को बोलने देंगे     |   बेंगलुरु मेट्रो में किराए को लेकर हुई बढ़ोतरी 9 फरवरी से लागू होगी     |   पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अभी भी ट्रैफिक जाम     |   दिल्ली: सिख फ़ॉर जस्टिस के आतंकी पन्नू के स्लीपर सेल के दो गुर्गे गिरफ्तार     |   इजरायल ने गाजा ब्रिगेड के कमांडर अल-हबील का किया काम तमाम, हमास में मची खलबली     |  

वाई खेमचंद बने मणिपुर के नए मुख्यमंत्री, राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने दिलाई शपथ

Manipur: बीजेपी नेता वाई. खेमचंद सिंह ने बुधवार को मणिपुर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने 62 वर्षीय विधायक को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कुकी समुदाय से ताल्लुक रखने वाले बीजेपी विधायक नेमचा किपगेन और नागा पीपुल्स फ्रंट के विधायक एल डिखो ने मणिपुर के उप-मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

बीजेपी के गोविंदास कोंथौजम और एनपीपी के के. लोकेन सिंह ने भी मंत्री पद की शपथ ली। किपगेन ने दिल्ली स्थित मणिपुर भवन से वर्चुअल तरीके से शपथ ली। पांचवीं डैन ताइक्वांडो खिलाड़ी खेमचंद सिंह से पूछा गया कि रिंग में होना और अब मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठना कितना अलग है।

नए मुख्यमंत्री ने कहा, "...जब आप ताइक्वांडो का अभ्यास करते हैं तो हम एक अच्छे ताइक्वांडो खिलाड़ी बनना चाहते हैं, इसलिए वहां भी कठिनाइयां होती हैं, इसलिए राजनीति में भी कठिनाइयां होंगी।" सिंह के सामने राज्य में सामान्य स्थिति बहाल करने का एक कठिन कार्य है, जो पिछले वर्ष फरवरी से राष्ट्रपति शासन के अधीन है।

उन्होंने कहा, "मणिपुर में छत्तीस समुदाय हैं और मणिपुर का शासन इन्हीं छत्तीस समुदायों द्वारा किया जाता रहा है। इसलिए, उनकी भागीदारी की भावना से हमें उम्मीद है कि शांतिपूर्ण वातावरण स्थापित करने में काफी मदद मिलेगी।"

मुख्यमंत्री ने कहा, "2047 तक विकसित भारत के लिए, देश को जिस विकास की प्राप्ति करनी है, उसमें मणिपुर की भी भूमिका सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी हमें सौंपी गई है।" राज्य में राष्ट्रपति शासन हटाए जाने के कुछ घंटों बाद लोक भवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।