शिरोमणि अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल खुद पर हुए जानलेवा हमले के एक दिन बाद भी आज रूपनगर के आनंदपुर साहिब गुरुद्वारे में सेवा करने पहुंचे।
एक हाथ में भाला पकड़े हुए, नीली 'सेवादार' वर्दी में सुखबीर सिंह बादल व्हीलचेयर पर आनंदपुर साहिब के प्रवेश द्वार पर पहरा देते दिखे।
इससे पहले सुखबीर सिंह बादल ने दो दिन स्वर्ण मंदिर में सेवा की थी। सुखबीर सिंह बादल पर बुधवार को अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में सेवा करते समय हमला हो गया था। उन पर एक शख्स ने फायरिंग की थी। हालांकि, इस हमले में वे बाल-बाल बच गए। सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले को देखते हुए आनंदपुर साहिब गुरुद्वारे में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
नंदपुर साहिब में सेवा करने पहुंचे शिरोमणि अकाली दल प्रमुख सुखबीर बादल
You may also like
गंगटोक में PM मोदी का रोड शो, सिक्किम में 4000 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ.
उत्तर प्रदेश में डेयरी सेक्टर को नई रफ्तार, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही मजबूती.
WB Polls: धानेखाली में सीएम योगी ने की जनसभा, बोले- 15 वर्षों में TMC ने बंगाल को किया कंगाल.
राजस्थान में नितिन नबीन और CM भजनलाल शर्मा ने किया BJP के नए कार्यालयों का उद्घाटन.