Breaking News

हिज्बुल्लाह ने दक्षिणी लेबनान में इजरायली सैनिकों पर हुए ड्रोन हमले की जिम्मेदारी ली     |   वाराणसी: जल निगम की पाइपलाइन में लगी भीषण आग     |   गुजरात में भूकंप के झटके, 3.4 मापी गई तीव्रता     |   उत्तराखंड: धामी सरकार ने 28 अप्रैल को बुलाया विशेष सत्र, नारी वंदन अधिनियम पर होगी चर्चा     |   विधानसभा चुनाव: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में अब तक 1000 करोड़ की शराब और कैश जब्त     |  

PM मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का 19 जून को 55वां जन्मदिन है। राहुल गांधी को देशभर से बधाइयां मिल रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी सहित पक्ष-विपक्ष के तमाम नेताओं ने बधाई दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को उनके 55वें जन्मदिन पर बधाई दी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "लोकसभा में विपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करें।" राहुल गांधी कांग्रेस के नेता होने के साथ-साथ लोकसभा में विपक्ष के नेता भी हैं।