Breaking News

पहले फेज में 110 सीटें जीतेगी BJP, दीदी का कोई आधार नहीं बचेगा: अमित शाह     |   'भ्रष्ट हाथों में है AAP की कमान, निराश होकर छोड़ी पार्टी', राघव चड्ढा का केजरीवाल पर सीधा प्रहार     |   दिल्ली के जहांगीरपुरी के मजलिस पार्क के पास भीषण आग, कई गाड़ियां जलकर राख     |   हरभजन सिंह के घर की दीवार पर लिखा 'पंजाब का गद्दार', काली पट्टी बांध सड़कों पर उतरे AAP कार्यकर्ता     |   लखनऊ: 30 अप्रैल को उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र के लिए कार्यक्रम जारी     |  

नए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने संभाला कार्यभार

ज्ञानेश कुमार ने आज नए मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाला। कार्यभार संभालने के बाद ज्ञानेश कुमार ने कहा, "राष्ट्र निर्माण के लिए पहला कदम मतदान है। इसलिए भारत का हर नागरिक जो 18 साल या उससे ज्यादा है उसे मतदाता बनना चाहिए और हमेशा मतदान करना चाहिए। संविधान, चुनावी कानूनों, नियमों और उसमें जारी निर्देशों के मुताबिक चुनाव आयोग हमेशा मतदाताओं के साथ था, है और रहेगा।"

ज्ञानेश कुमार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय में अपने कार्यकाल के दौरान जम्मू कश्मीर में संविधान के अनुच्छेद 370 के कुछ प्रावधानों को निरस्त किए जाने के बाद निर्णय को लागू करने में अहम भूमिका निभाई थी। ज्ञानेश कुमार जनवरी 2024 में सहकारिता मंत्रालय में सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए और मार्च 2024 में उन्हें चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया।उन्हें साथी चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू के साथ एक ही दिन नियुक्त किया गया था और 2024 के लोकसभा चुनाव के वक्त वे आयोग का हिस्सा थे।

ज्ञानेश कुमार निर्वाचन आयोग के सदस्यों की नियुक्ति के नए कानून के तहत नियुक्त होने वाले पहले मुख्य निर्वाचन आयुक्त हैं। उनका कार्यकाल 26 जनवरी, 2029 तक रहेगा, जिसके कुछ दिन बाद निर्वाचन आयोग अगले लोकसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा कर सकता है। कानून के मुताबिक मुख्य निर्वाचन आयुक्त 65 साल की आयु में सेवानिवृत्त होते हैं या फिर छह साल के लिए आयोग में रह सकते हैं। ज्ञानेश कुमार 27 जनवरी, 2029 को 65 साल के हो जाएंगे।