Breaking News

इजरायल ने लेबनान पर फिर किया हमला, दक्षिणी इलाकों पर 18 हजार से ज्यादा बम गिराए     |   ईरान-अमेरिका वार्ता के लिए पाकिस्तान के इस्लामाबाद में सुरक्षा के कड़े इंतजाम लागू     |   पाकिस्तान ने 'इस्लामाबाद वार्ता' के लिए आने वाले सभी लोगों को 'वीजा-ऑन-अराइवल' की अनुमति दी     |   कुवैत के बेस पर ड्रोन से हमला     |   वीडियो वायरल होने के बाद AIMIM ने हुमायूं कबीर की जनता पार्टी के साथ गठबंधन तोड़ा     |  

Madagascar Gen-Z Protest: मेडागास्कर में तख्तापलट की कोशिश, राष्ट्रपति देश छोड़कर भागे

हिंद महासागर में अफ्रीका के पूर्वी तट पर स्थित द्वीपीय देश मेडागास्कर में हफ्ते तक चले युवाओं के उग्र विरोध-प्रदर्शन के बाद वहां के राष्ट्रपति आंद्रे राजोएलिना देश छोड़कर भाग खड़े हुए हैं। राजोएलिना ने एक दिन पहले ही रविवार को दावा किया था कि सेना की मदद से देश में तख्तापलट की कोशिशें हो रही हैं। जेन-Z के ताजा विद्रोह और सत्ता में शीर्ष पद पर बैठे अधिकारी द्वारा पद छोड़ने का यह नवीनतम उदाहरण है। पिछले महीने नेपाल में भी जेन-Z ने इसी तरह का भारी विरोध-प्रदर्शन किया था, जिसके बाद वहां के पीएम ने कुर्सी छोड़ दी थी।

संसद में विपक्ष के नेता, सितेनी रैंड्रियानासोलोनियाइको ने कहा राष्ट्रपति एंड्री राजोइलिना रविवार को मेडागास्कर छोड़कर चले गए, जब सेना की कुछ टुकड़ियां प्रदर्शनकारियों में शामिल हो गईं। सितेनी ने कहा, हमने राष्ट्रपति कार्यालय के कर्मचारियों से बात की और उन्होंने पुष्टि की कि वह देश छोड़कर चले गए हैं। उन्होंने कहा कि राजोएइलिना का वर्तमान ठिकाना अज्ञात है। राष्ट्रपति कार्यालय ने टिप्पणी के अनुरोधों का जवाब नहीं दिया।

सोमवार देर रात फेसबुक पर प्रसारित राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में राजोएलिना ने कहा कि उन्हें अपनी जान बचाने के लिए किसी सुरक्षित स्थान पर जाना होगा। उन्होंने अपने ठिकाने का खुलासा नहीं किया, लेकिन उन्होंने यह कहते हुए अपनी बात रखी कि वह मेडागास्कर को बर्बाद नहीं होने देंगे। राजोएलिना रविवार को एक फ्रांसीसी सैन्य विमान से पूर्व फ्रांसीसी उपनिवेश मेडागास्कर से रवाना हुए। फ्रांसीसी रेडियो आरएफआई ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ समझौता कर लिया है।

गाजा युद्धविराम और बंधक समझौते पर शिखर सम्मेलन के बाद मिस्र में बोलते हुए मैक्रों ने कहा कि वह उन रिपोर्टों की तुरंत पुष्टि नहीं कर सकते कि फ्रांस ने राजोएलिना को देश से भागने में मदद की थी। उन्होंने आगे कहा कि मेडागास्कर में संवैधानिक व्यवस्था को बनाए रखा जाना चाहिए और हालांकि फ्रांस देश के युवाओं की शिकायतों को समझता है, लेकिन सैन्य गुटों द्वारा उन शिकायतों का फायदा नहीं उठाया जाना चाहिए।

रविवार को फ्रांसीसी सेना कासा विमान मेडागास्कर के सैंटे मैरी हवाई अड्डे पर उतरा।  पांच मिनट बाद एक हेलीकॉप्टर आया और अपने यात्री को कासा में ले गया और बताया कि राजोएलिना ही वह यात्री था। 25 सितंबर को पूर्व फ्रांसीसी उपनिवेश में पानी और बिजली की कमी को लेकर प्रदर्शन शुरू हुए थे, लेकिन जल्द ही यह भ्रष्टाचार, कुशासन और बुनियादी सेवाओं की कमी जैसी व्यापक शिकायतों को लेकर विद्रोह में बदल गया।