Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने जेएमएम से इस्तीफा दिया

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम ) से इस्तीफा देते हुए कहा कि उन्हें पार्टी की मौजूदा कार्यशैली और नीतियों की वजह से ये कदम उठाना पड़ा।

जल्द ही बीजेपी में शामिल होने वाले सोरेन ने कहा कि आदिवासियों, दलितों और पिछड़ों के हितों के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा।

पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि पार्टी की कार्यशैली और नीतियों से परेशान होकर उन्हें ऐसा करना पड़ा।