Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

गृहमंत्री अमित शाह से मिले छत्तीसगढ़ CM विष्णुदेव साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इन दौरान उन्होंने नक्सलियों के खिलाफ सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों के बारे में बताया साथ ही माओवादी प्रभावित इलाकों में किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर सीएम साय की मुलाकात हुई।

मीटिंग के दौरान सीएम साय ने गृह मंत्री को राज्य में माओवादियों के सप्लाई और फंडिंग नेटवर्क के बारे में जानकारी दी। इसके साथ इसके खिलाफ की जा रही प्रभावी कार्रवाई के बारे में भी अवगत कराया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने माओवादियों की गतिविधियों पर लगाम लगाने और उनके वित्तीय नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए सख्त कदम उठाए हैं।