Breaking News

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |   यूपी: प्रयागराज में गंगा-यमुना उफान पर, रिहायशी इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी     |   ताहिर हुसैन की उम्रकैद के खिलाफ अपील सुनेगा दिल्ली हाईकोर्ट, 2 दिसंबर को होगी सुनवाई     |   दिशा सालियान की मौत मामले में CBI जांच के आदेश, बॉम्बे HC ने दी मंजूरी     |   राहुल गांधी आज नासिक दौरे पर, जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगे शामिल     |  

छत्तीसगढ़ के पूर्व नेता प्रतिपक्ष के भाई ने की आत्महत्या

छत्तीसगढ़ के बीजेपी नेता ने खुदकुशी कर ली है। जांजगीर-चांपा के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के भाई शेखर चंदेल ने आत्महत्या की है। खुदकुशी का कारण अब तक अज्ञात है। बीजेपी नेता शेखर चंदेल ने जांजगीर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या की है। घटना की जानकारी मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे है।

बीजेपी नेता शेखर चंदेल ने शुक्रवार रात में जांजगीर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या की है। आत्महत्या के जानकारी देर रात तक आस-पास के लोगों को भी मिली। जिसके बाद घटना स्थल पर भीड़ उमड़ रही थी। वहीं पुलिस को सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। वहीं एंबुलेंस के मदद से शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।