बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती हरियाणा दौरे पर हैं. बसपा सुप्रीमो मायावती करनाल में अनाज मंडी मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी. बसपा सुप्रीमो की नजर यहां जाट और एससी वोटर पर है. यह बसपा और इनेलो की संयुक्त रैली होगी. बसपा सुप्रीमो मायावती के साथ इनेलो प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला भी मंच साझा करते हुए दिखाई देंगे. करनाल की असंध विधानसभा में पांच अक्टूबर को मतदान होना है. इस लिहाज से मायावती की यह रैली अहम मानी जा रही है.