Health News: कई बार होता है कि लोग खाना खाते हैं और तुरंत बाद टहलने लग जाते हैं। ये कई लोगों की आदत में भी होता है। बता दें कि ये आपको लिए हानिकारक साबित हो सकता है, खाना खाने के तुरंत बाद वॉक करना कई सामान्य से लेकर गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। चलिए जान लेते हैं ये आदत आपको किन बीमारियों का बुलावा बन सकता है।
हो सकती है ये बीमारियां...
खाना खाने के तुरंत बाद टहलने से आपके हाथ पैरों में ब्लड फ्लो तेजी से होता है, जिससे पाचन में परेशानी आती है और ये कई बीमारियों का कारण बन सकती है जैसे- उल्टी, मतली, पेट दर्द आदि। इतना ही नहीं ब्लड फ्लो होने से ब्लड प्रेशर भी बढ़ सकता है। जिससे हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ सकता है। तो वहीं ऐसा भी माना जाता है कि ऐसा करने से शरीर में सूजन भी बढ़ सकता है। इसके अलावा एसिड, उल्टी आना, सिर में दर्द बगैरा भी हो सकता है। इसलिए खाने के तुरंत बाद टहलने से हमेशा बचना चाहिए।
कब टहलना चाहिए
आपको बता दें कि खाना खाने के बाद कम से कम 5 से 10 मिनट के बाद टहलना शरीर के लिए फायदेमंद है. इससे डाइजेशन सही रहता है और खाने को अच्छे से पचाने में मदद मिलती है. खाना खाने के बाद कम से कम 5 से 10 मिनट के बाद टहलना ब्लड शुगर के लेवल को कम करने और डायबिटीज से बचाव में भी मदद करता है.