Breaking News

पीयूष गोयल बोले - भविष्य को देखते हुए अमेरिका के साथ ट्रेड डील हुई     |   मुंबई: RSS के इवेंट में एक्टर सलमान खान हुए शामिल     |   दक्षिण चीन सागर में चीन की ताकत का प्रदर्शन, विवादित इलाके में नौसेना और वायुसेना की संयुक्त गश्त     |   'भारत-मलेशिया के रिश्तों में काफी मजबूती है', कुआलालंपुर में बोले पीएम मोदी     |   मलेशिया पहुंचने पर बोले पीएम मोदी- ऐसा स्वागत भारत याद रखेगा     |  

Vegan या Regular Milk दोनों में से कौन सा दूध है बेहतर?

दूध एक ऐसा पेय है जो हमारे पोषण का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है लेकिन जैसे-जैसे स्वास्थ्य, पर्यावरण और नैतिकता को लेकर जागरूकता बढ़ी है, विगन मिल्क जैसे सोया, बादाम, ओट, नारियल, काजू आदि दूध का चलन तेजी से बढ़ा है। तो सवाल उठता है क्या विगन मिल्क वास्तव में रेगुलर (डेयरी) मिल्क से बेहतर है? आजकल मार्केट में कई तरह के दूध मिलते हैं। एक तरफ है Regular दूध, यानी गाय या भैंस का दूध। दूसरी तरफ है Vegan दूध, जैसे – बादाम दूध, ओट दूध, नारियल दूध, सोया दूध आदि, जो पौधों से बनते हैं।

तो अब सवाल ये है कौन सा दूध हमारे लिए अच्छा है?

सेहत के लिए कौन सा बेहतर है?

Regular दूध:

  • इसमें ज्यादा प्रोटीन होता है।

  • कैल्शियम और विटामिन B12 जैसे पोषक तत्व होते हैं।

  • पर कुछ लोगों को लैक्टोज से एलर्जी होती है (पेट में गैस, दर्द या दस्त हो सकते हैं)।

Vegan दूध:

  • लैक्टोज-फ्री होता है – यानी जिनको दूध से एलर्जी है, उनके लिए अच्छा।

  • सोया दूध में प्रोटीन भी अच्छा होता है।

  • कुछ Vegan दूध में कैल्शियम और विटामिन मिलाए जाते हैं।

 दिल और शरीर पर असर

  • Regular दूध में संतृप्त फैट (fat) ज्यादा होता है, जिससे कुछ लोगों को कोलेस्ट्रॉल की दिक्कत हो सकती है।

  • Vegan दूध (जैसे बादाम, ओट) में कम फैट होता है और ये दिल के लिए हल्का होता है।

पर्यावरण (Environment) को कौन सा नुकसान करता है?

  • Regular दूध बनाने में पानी बहुत लगता है, और जानवरों से गैस निकलती है जो पर्यावरण को नुकसान पहुंचाती है।

  • Vegan दूध, खासकर ओट और सोया दूध, पर्यावरण के लिए अच्छे होते हैं।

जानवरों की भलाई (Animal Welfare)

  • गाय या भैंस से दूध लेने में जानवरों को कई बार दिक्कत होती है, जैसे बार-बार गर्भवती करना या बछड़ों को अलग करना।

  • Vegan दूध में किसी जानवर का इस्तेमाल नहीं होता, इसलिए ये नैतिक रूप से अच्छा माना जाता है।

अगर आप सेहत के लिए प्रोटीन और कैल्शियम चाहते हैं तो Regular या सोया दूध ठीक है। लेकिन अगर आप पर्यावरण और जानवरों की भलाई को भी ध्यान में रखते हैं तो Vegan दूध बेहतर विकल्प हो सकता है।