Breaking News

हरियाणा: फरीदाबाद में सूरजकुंड मेले में झुला टूटा, कई लोगों के घायल होने की ख़बर     |   सिक्किम के ग्यालशिंग में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 4.2, जमीन से 5 किमी नीचे केंद्र     |   ओबामा दंपति पर नस्लवादी वीडियो को लेकर बवाल, डोनाल्ड ट्रंप ने निंदा की लेकिन माफी से साफ इनकार     |   टी-20 वर्ल्ड कप: USA ने टॉस जीता, टीम इंडिया के खिलाफ पहले गेंदबाजी का फैसला     |   भारत-पाक वर्ल्ड कप मैच पर नया मोड़, पहले हटने की बात करने वाला PCB अब ICC से बातचीत को आगे आया     |  

अगर आपकी हड्डियों में है कमजोरी तो घर पर तैयार कर लें ये खास पाउडर

हड्डियां आपके शरीर के लिए बहुत कुछ करती हैं. शरीर की एक मजबूत ढांचा से लेकर वह ऑर्गन को सुरक्षा भी प्रदान करती हैं.  मांसपेशियों को सहारा देती हैं और कैल्शियम को जमा करने का भी काम करती हैं. जबकि बचपन और किशोरावस्था के दौरान मजबूत, स्वस्थ हड्डियों का  बनना शरीर के लिए काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है. आप वयस्क होने पर भी हड्डियों को हेल्दी रखने के  लिए कुछ खास कदम उठा सकते हैं. 

हड्डियों को हेल्दी रखना क्यों जरूरी है?

हड्डियां हर समय बदलती रहती हैं. शरीर लगातार नई हड्डी बनाता है और पुरानी हड्डी को तोड़ता है. इस खास प्रक्रिया को रीमॉडलिंग कहा जाता है. जब आप जवान और यंग होते हैं, तो पुरानी हड्डी के टूटने की तुलना में नई हड्डी तेज़ी से बनती है. इसलिए आपके पास मौजूद हड्डियों के अंदर का लिक्विड बढ़ जाता है. अधिकांश 30 साल की उम्र के आसपास के लोगों की हड्डियों के अंदर पाए जाने वाले लिक्विड कमजोर होने लगते हैं. 

हड्डियों को मजबूत बनाने वाले फूड आइटम

1 अंडे- हड्डियों के लिए आप खाने में अंडा जरूर शामिल करें. अंडे में प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन डी पाया जाता है. इसके अलावा अंडे में काफी मात्रा में दूसरे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जिससे हड्डियां मजबूत बनती हैं. 

2- ड्राई फ्रूट्स- हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आप डाइट में बादाम, अखरोट, काजू जैसे ड्राई फ्रूट्स जरूर शामिल करें. मेवा में कैल्शियम और पोटैशियम काफी मात्रा में पाया जाता है. वहीं बादाम में विटामिन डी भी होता है. 

3- गुड़- गुड से आप हड्डियों को मजबूत बना सकते हैं. कोशिश करें कि डाइट में चीनी की जगह पर गुड़ का इस्तेमाल करें. गुड़ में कैल्शियम और आयरन दोनों पाए जाते हैं.

4- खट्टे फल- हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आप डाइट में खट्टे फल जरूर शामिल करें. संतरे में विटामिन सी और डी काफी होता है. हड्डियों की मजबूती के लिए विटामिन सी भी जरूरी है. विटामिन सी में हड्डियों के टूटने का खतरा कम होता है.

5- काले चने- चने में कैल्शियम काफी होता है. आप खाने में भुने हुए काले चने शामिल कर सकते हैं. चने खाने से हड्डियां स्ट्रांग होती हैं. चने में आयरन भी काफी पाया जाता है. 

Disclaimer: किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.