Breaking News

दक्षिण मुंबई में पुरानी इमारत की बालकनी गिरी, एक व्यक्ति की मौत     |   'पाकिस्तान से बात हो...', PM मोदी-शहबाज को चिट्ठी लिखने वालों में मणिशंकर अय्यर और हुमायूं कबीर     |   चढ़ावा चोरी केस: लवकुश-अनुकल्प मिश्रा के घर समेत कई जगहों पर अयोध्या पुलिस की रेड     |   'सब लोग एक होकर पार्टी को मजबूत करो', लालू यादव की बड़ी अपील     |   कतर के पीएम से मिले कुशनर और विटकॉफ, अमेरिका-ईरान डील पर बड़ी चर्चा     |  

रोजाना करें ये 4 योगासन, तनाव और एंजायटी जैसी समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

आजकल कई लोगों को मेंटल स्ट्रेस, डिप्रेशन और एंजायटी की समस्याएं हो रही हैं। ज्यादातर 25 से 30 वर्ष के लोगों में ये समस्या देखी जा रही है। ये कुछ ऐसी मानसिक समस्याएं हैं, जिन्हें इग्नोर करना ठीक नहीं है। तनाव से खुद को बचाने के लिए आप योग का सहारा ले सकते हैं। योग आपके पूरे दिमाग और शरीर को बेहतर बनाने में मदद करता है। रोजाना योग करने से मन पर पॉजिटिव असर पड़ता है। अपनी सांसों पर ध्यान देते हुए योग आसन किए जाते हैं। यह बीमारियों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाता है। योग करने से फोकस लेवल बढ़ता है और शरीर भी मजबूत होता है।

ध्यान
तनाव और टेंशन लेने वाले लोगों को हमेशा मेडिटेशन करने की सलाह दी जाती है। इस आसान से दिमाग तेज होता है और मन को शांति मिलती है जिससे काम करने में मन लगता है। मेडिटेशन करने से स्ट्रेस और डिप्रेशन के लक्षणों को कम किया जा सकता है।

प्राणायाम
प्राणायाम सबसे असरदार और बेहतरीन योग है। इसे करने से हमारा शरीर स्वस्थ होता है और सही निर्णय लेते हैं। प्राणायाम करने से दिमाग शार्प होता है। इस आसन को करने से फेफड़ों की क्षमता में वृद्धि होती है और सहनशक्ति बढ़ती है।

श्वासन
इस आसन को करने से शरीर और दिमाग को आराम मिलता है। श्वासन करने से तनाव कम होता है और दिमाग शांत रहता है। इस आसन को करने से नींद अच्छी आती है और थकान भी दूर होता है। 

अधोमुख श्वानासन
दिमागी स्वास्थ के लिए अधोमुख श्वानासन कर सकते हैं। यह आसान शरीर में खून के संचार में सुधार करता है और दिमाग में ऑक्सीजन की कमी को पूरा करता है, जिससे तनाव और चिंता कम होता है।