Breaking News

अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो इंडिया ब्लॉक को 185 सीटें संभव: MOTN सर्वे     |   WB: TMC का पुलिस पर अभिषेक बनर्जी-डेरेक ओ'ब्रायन के साथ मारपीट का आरोप     |   47% लोगों ने कहा कि परिसीमन से जोड़े बिना महिला आरक्षण लागू हो: MOTN सर्वे     |   47% ने कहा राम मंदिर चढ़ावा चोरी का केंद्र-राज्य सरकारों पर नकारात्मक असर: MOTN     |   MOTN सर्वे में 70 फीसदी लोगों ने 'एक देश, एक चुनाव' का समर्थन किया     |  

iPhone यूजर्स के लिए बड़ी खबर, आने वाले हैं ये नए फीचर्स

Apple के iOS 18.2 अपडेट का यूजर्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अपडेट को तमाम नए फीचर्स के साथ दिसंबर के दूसरे हफ्ते में रोलआउट किए जाने की उम्मीद है। इसमें एलिजिबल iPhones के लिए एडवांस AI-बेस्ड फीचर्स की पेशकश की जाएगी। इसमें Genmoji, इमेज प्लेग्राउंड और सिरी को चैटजीपीटी के साथ अपग्रेड मिलेगा। नए अपडेट में मेल और फोटोज ऐप को स्मूथ और स्मार्ट बनाने के लिए कई जरूरी बदलाव किए जाएंगे।

आपको बता दें कि कंपनी ने इसका बीटा अपडेट पहले ही रिलीज कर दिया है, जिसका उपयोग बीटा टेस्टर्स फिलहाल कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इसका पब्लिक रिलीज दिसंबर के दूसरे हफ्ते में होने की उम्मीद है। इसके तहत कंपनी अपनी Apple इंटेलिजेंस सुविधाओं को iPhone 15 Pro, iPhone 15 Pro Max और iPhone 16 सीरीज के सभी फोन में उपलब्ध कराया जाएगा।

Image Playground
इसमें एक एआई एप्लीकेशन मिलेगा, जो यूजर्स को अपनी पर्सनल फोटो लाइब्रेरी से कॉन्सेप्ट या लोगों को डिस्क्राइब करके पर्सनल इमेज बनाने की परमिशन देगा। यह एनिमेशन या इमेज तैयार कर सकता है, जिन्हें iCloud के जरिये किसी भी डिवाइस से एक्सेस किया जा सकता है।

Genmoji
Genmoji फीचर ऑब्जेक्ट, लोग और आइडियाज के आधार पर कस्टम इमोजी क्रिएट करने की सुविधा देगा। यह इमोजी किसी भी एपल डिवाइस साथ आसानी से सिंक हो जाएंगे।

ChatGPT-Powered Siri
सिरी का इंटीग्रेशन चैटजीपीटी के साथ होगा। जिससे सिरी पहले से और भी पावरफुल हो जाएगा। दोनों का इंटीग्रेशन होने से यूजर सिरी के साथ मुश्किल इंटरैक्शन भी कर पाएंगे।

Visual Intelligence
विजुअल इंटेलिजेंस फीचर फिलहाल iPhone 16 सीरीज को ही मिलेगा। यह कैमरे का यूज करके रियल टाइम में जानकारी प्रदान करता है। विजुअल इंटेलिजेंस सुविधाओं को पहचानने से लेकर इवेंट फ्लायर्स को स्कैन करने तक जैसे काम करता है।