Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

क्यों उठ रही है ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के इस्तीफे की मांग? जानिए वजह

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर एक बार फिर ऐसे विवाद से घिर गए हैं जिससे उनके इस्तीफे की मांग तेज होने लगी है। इस विवाद की वजह उनका पीटर मैंडेलसन को अमेरिका में ब्रिटेन का राजदूत नियुक्त करने का फैसला है।

माना जा रहा है कि मैंडेलसन की कथित तौर पर यौन अपराध के दोषी जेफरी एप्स्टीन से मुलाकात हुई थी। ऐसे में अब स्टार्मर पर संसद को गुमराह करने का आरोप लग रहा है। हाल ही में एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि स्टार्मर ने ये कहा था कि उन्होंने ये फैसला नियमों के अनुसार लिया, लेकिन सच ये है कि मैंडेलसन सुरक्षा जांच में विफल रहे।

हालांकि स्टार्मर का कहना है कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी और वे नाराज हैं कि आलोचक उनके फैसले और विश्वसनीयता पर सवाल उठा रहे हैं। ये पहली बार नहीं है जब इस मुद्दे से उन्हें नुकसान पहुंचा है। ताजा विवाद एपस्टीन से जुड़े नए दस्तावेजों के खुलासे के बाद पैदा हुआ।

अब, विपक्षी नेता केमी बैडेनोच का कहना है कि स्टारमर ने ईमानदारी का वादा किया लेकिन ये सही साबित नहीं हुआ।